आजीविका मिशन के तहत केंद्र सरकार ने हिमाचल को 17.81 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्य में भेड़पालकों को 10 भेड़ें और एक नर भेड़ की खरीद पर सब्सिडी देने, भेड़ों की प्रजातियों मेें सुधार करने और अन्य कार्यों के लिए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से इस संबंध में हिमाचल सरकार को एक चिट्ठी मिल गई है। हिमाचल को 17.81 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे भेड़पालक सब्सिडी पर भेड़ें खरीद सकेंगे। साथ ही भेड़ प्रजातियों में सुधार किया जा सकेगा।