उच्च शिक्षा निदेशालय से जारी सूची के अनुसार बिलासपुर में बड़ागांव स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक बलदेव सिंह, गांधीर स्कूल के राजनीति शास्त्र के शिक्षक देसराज, ऋषिकेश स्कूल के गणित के शिक्षक राजेश कुमार, सोहारी स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक रोशन लाल, तलाई स्कूल के लोक प्रशासन के शिक्षक
बुद्धिराम कपूर, जगातखाना स्कूल की बायोलॉजी विषय की शिक्षिका सोनिया शर्मा, चारोल स्कूल की राजनीति शास्त्र की शिक्षिका कमलेश कुमारी और कंदरौर स्कूल की राजनीति शास्त्र की शिक्षिका संध्या कुमारी की इंक्रीमेंट रोकी गई है। जिला चंबा में रंदोह स्कूल के अंग्रेजी विषय के शिक्षक नरेश कुमार,
जिला हमीरपुर के जंगलबेरी स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक प्यार चंद, केमिस्ट्री के सुनील कुमार, गणित के विजय कुमार, ककरियार स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक टेक चंद, अकाउंटेंसी के संजीव कुमार और अमरोह स्कूल के राजनीति शास्त्र के शिक्षक संजीव कुमार की इंक्रीमेंट रोकी गई है। जिला कांगड़ा में नूरपुर
स्कूल की राजनीति शास्त्र की शिक्षिका वंदना शर्मा, डाढ स्कूल गणित विषय के शिक्षक विवेक, मुहाल स्कूल के फिजिक्स विषय के शिक्षक निश्चिंत सिंह, केमिस्ट्री के रजनीश शर्मा, संस्कृत के देवेंद्र कुमार, घनियारा स्कूल के इतिहास की शिक्षिका वनीता कटोच, खराट स्कूल के राजनीति शास्त्र के शिक्षक कृष्ण
कुमार, रे स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक मोहिंद्र सिंह, केमिस्ट्री के सुधीर कुमार और मतलाहड़ स्कूल के इतिहास के शिक्षक रविंद्र सिंह की इंक्रीमेंट रोकी गई है। कुल्लू में झामन स्कूल के इतिहास के शिक्षक छिंम आनग्मो, मंडी में रिसा स्कूल की गणित की शिक्षिका सुषमा देवी, कटौला स्कूल के अकाउंट्स के शिक्षक
नरेश कुमार, सोमा नकाहनी स्कूल के इतिहास के शिक्षक बलविंद्र सिंह, बालीचौकी स्कूल के अर्थशास्त्र विषय के शिक्षक मनीष कुमार और महादेव स्कूल के केमिस्ट्री के शिक्षक प्रेमलाल की इंक्रीमेंट रोकी गई है। सोलन में लोहारघाट स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षक राजेंद्र कुमार, राजनीति शास्त्र के मंदीप कुमार, डुमेहर
स्कूल की गणित की शिक्षिका रामा कांता, शिमला के डंसा स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक चंद्रशेखर, ननखड़ी स्कूल के फिजिक्स के शिक्षक नरेश शर्मा, ऊना (छात्र) स्कूल के कॉमर्स के शिक्षक नीरज शर्मा और गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के अकाउंटेंसी के शिक्षक इकबाल खान की 25 फीसदी से कम परिणाम देने पर इंक्रीमेंट रोकी गई है।