फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सुसाइड नोट छोड़ लापता हो गया कारोबारी

Tue, 28 Aug 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा के गोंदपुर क्षेत्र में दवा इकाई का मालिक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। उद्यमी ने घर में सुसाइड नोट भी लिखा है। इस वजह से उद्यमी के परिजन अनहोनी घटना को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन


पांवटा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उद्यमी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच टीम ने रामपुरघाट क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सोमवार तक कोई पता नहीं चल सका। 

परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे से उद्यमी अनिल सेठी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फार्मा कंपनी के मालिक सेठी के घर से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि दवा इकाई का कार्य ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

मानसिक रूप से काफी परेशान

इसके चलते मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। मुझे रामपुरघाट क्षेत्र की तरफ खोजा जाए। उद्यमी ने मोबाइल फोन घर पर छोड़ रखा है। परिजनों और उनके जानकारों का कहना है अनिल के सुसाइड नोट और मोबाइल घर में छोड़ने से वे चिंतित हैं।

परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद पांवटा पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।  उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पांवटा निवासी उद्यमी अनिल सेठी की गोंदपुर क्षेत्र में एक दवा इकाई है। उद्यमी शनिवार से संदिग्ध रूप से घर से लापता है।

उनके घर में सुसाइड नोट मिला है। इसमें कार्य ठीक नहीं चलने से परेशान होने के बारे में लिखा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रामपुरघाट क्षेत्र की तरफ तलाश किया गया, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है। उद्यमी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली जा रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें