उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा भी चुनाव मैदान में हैं, जो लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित और प्रमाणित प्रणाली है। प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों की जांच की गई है। मतदाता निश्चिंत होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाए गए हैं। युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें। सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर और बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आयोग लगातार निगरानी कर रहा है। शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी उल्लंघन की शिकायत मिली, वहां तुरंत कार्रवाई की गई है।
शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी गतिविधियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। शाम 5 बजे से नगर निगम को छोड़कर अन्य निकायों के चुनाव परिणाम आने शुरू हो जाएगी। आयोग ने 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। अगर किसी पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की लाइन लगी है। ऐसी स्थिति में सबसे वोट डलवाने को कहा गया है। वर्ष 2021 में नगर निगम सोलन में 62, पालमपुर में 68, मंडी में 70 धर्मसाला में 63 मतदान हुआ था।
इस बार निकाय के चुनाव में एक ही परिवार के लोग भी मैदान मैदान में हैं। कई महिलाएं ओपन सीटों से भी चुनौती दे रही हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने अपने संदेश में कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की अहम भूमिका होती है। सभी मतदाता बिना किसी भय या लालच के मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।