फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: विनय कुमार बोले- केंद्रीय सहायता पर नड्डा के आंकड़े प्रदेश की जनता को भ्रमित करने वाले

Sat, 13 Jun 2026 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि केंद्रीय सहायता पर जो आंकड़े शनिवार को शिमला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिए हैं, वह प्रदेश के लोगों को भ्रमित करने वाले हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि केंद्रीय सहायता पर जो आंकड़े शनिवार को शिमला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिए हैं, वह प्रदेश के लोगों को भ्रमित करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से आज दिन तक कोई भी विशेष मदद नहीं मिली है। जो भी पैसा केंद्र ने प्रदेश सरकार को दिया है, वह केंद्रीय योजनाओं पर उसकी हिस्सेदारी का ही हिस्सा मिला है।

विज्ञापन


विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के शनिवार को प्रेस वार्ता में दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश को मिलने वाली विशेष आर्थिक मदद,आरडीजी बंद कर प्रदेश के हितों से जो कुठाराघात किया है,उसके लिए प्रदेश के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि जीएसटी से हो रहे घाटे की एवज में भी केंद्र से प्रदेश को कोई विशेष मदद नहीं मिल रही है। जीएसटी के नए स्लैब से प्रदेश को पिछले कुछ वर्षों से लगभग 25 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। जीएसटी के इस नए स्लैब से राज्य को मासिक रूप से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश में अपने सभी दायित्व को पूरा कर रहा है।
विज्ञापन


विनय कुमार ने कहा कि नड्डा ने जो भी आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, वह सब कागजी है जबकि केंद्र सरकार ने प्रदेश में चल रही केंद्रीय योजनाओं के पैसे पर कटौती तक कर दी है। विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश को विशेष पहाड़ी राज्य होने की वजह से कुछ योजनाओं पर 90 व 10 के अनुपात से पैसा मिलता था, 90 प्रतिशत केंद्र व 10 प्रतिशत की प्रदेश की हिस्सेदारी होती थी, जो अब वह बंद कर दी गई है।

प्रदेश के कर्मचारियों के पेंशन एनपीएस का 10,000 करोड़ रुपये भी केंद्र के पास लंबित पड़ा है, उसे भी वह जारी नहीं कर रहा है। विनय ने कहा कि प्रदेश के साथ जो अन्याय केंद्र की मोदी सरकार ने किया है उसका फल प्रदेश के भाजपा नेताओं को भी भुगतना पड़ेगा। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें