फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: प्रतिभा बोलीं- बिलासपुर में एम्स के लिए 2017 में कांग्रेस ने उपलब्ध कराई भूमि

Wed, 05 Oct 2022 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सपना था कि प्रदेश में इस संस्थान की स्थापना हो। यह सपना आज साकार हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को यहां कहा कि प्रदेश में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की सोच भी वीरभद्र सिंह की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए वर्ष 2017 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भूमि व अधोसंरचना उपलब्ध करवा कर महत्वपूर्ण कदम उठाया था। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सपना था कि प्रदेश में इस संस्थान की स्थापना हो। यह सपना आज साकार हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को यहां कहा कि प्रदेश में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की सोच भी वीरभद्र सिंह की थी। इस कॉलेज के खुलने से प्रदेश में युवाओं को हाइड्रो इंजीनियरिंग करने में लाभ होगा। भाजपा अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इन योजनाओं से राजनीतिक लाभ लेने की फिराक में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में अपने पुराने संस्मरणों को याद तो किया, पर प्रदेश के लोगों से पूर्व में किए अपने वादों पर कुछ नहीं बोले। यह प्रदेश के साथ बड़ा धोखा है। 

विज्ञापन


मोदी जी, बिलासपुर एम्स की अधूरी वेबसाइट कब तक होगी पूरी : लांबा
 कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने बुधवार को ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला है। हिमाचल कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि मोदी जी इतनी भी क्या हड़बड़ी थी। माना कि चुनावी माहौल है, लेकिन कम से कम वेबसाइट तो पूरी तैयार होने देते। बिना पड़ताल किए अधूरे एम्स का उद्घाटन करने निकल पड़े। यहां पेशेंट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कोई सुविधा नहीं दिख रही है। जब तक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं होगी, तब तक क्या मरीज पहाड़ से उतर कर अपना नंबर लगाने जाएगा। बिलासपुर एम्स के वेबसाइट का डीन, डिपार्टमेंट, कोर्स और पेशेंट पोर्टल पर क्लिक करने पर लिखा आता है, अपलोड सून। मोदी जी, आपके तमाम वादों की तरह यह कब तक लिखा आएगा कि अंपलोड सून यानी जल्द अपलोड होगा।

 लांबा ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में अधूरे एम्स का उद्घाटन किया है। एम्स अभी पूरा नहीं हुआ है और चुनावी बेला में भाजपा उद्घाटन कर हिमाचल के लोगों की भावनाओं से खेल रही है। एम्स की तरह ही एम्स की वेबसाइट;एचटीटीपीएस: //एआईआईएमएसबिलासपुर. एजु.इन/ शीघ्र उपलब्ध लिखा आता है, जोकि अभी अधूरी है।  प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बेरोजगारी, महंगाई, बागवानों और ओल्ड पेंशन स्कीम की समस्या पर चुप्पी साधी रखी और एक शब्द भी नहीं बोला। इससे प्रदेश के युवा, किसान, बागवान, कर्मचारियों और महिलाओं में घोर निराशा हुई है। 
विज्ञापन


मोदी के दौरे से हिमाचलवासी निराश, नहीं दिया कोई राहत पैकेज: सुरजीत
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से हिमाचलवासी निराश हैं। मोदी ने कोई राहत पैकेज नहीं दिया। प्रधानमंत्री का भाषण कोरी उपलब्धियों को गिनाने तक सीमित रहा। प्रधानमंत्री को जमीनी हकीकत का पता ही नहीं है। आजादी के 70 साल बाद भी हिमाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं बदहाल हैं। प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री दावा कर रहे हैं कि भाजपा सरकार में शिलान्यास भी होते हैं और उद्घाटन भी होते हैं। मोदी बताएं कि पिछले चुनाव के समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में 69 नेशनल हाईवे बनाने की घोषणा की थी। इनका क्या हुआ। जयराम सरकार विकास कराने में हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें