फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cloudburst: हिमाचल में 455 सड़कें बंद, लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 02 Aug 2024 10:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्राकृतिक आपदा ने फिर मंडी, चंबा, शिमला और कुल्लू तबाही मचाई है। नेशनल हाईवे समेत 455 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल में बादल फटने से तबाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने फिर मंडी, चंबा, शिमला और कुल्लू तबाही मचाई है। नेशनल हाईवे समेत 455 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। सड़कें बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। चीफ इंजीनियर से लेकर जूनियर इंजीनियर फील्ड में तैनात किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के 13,000 कर्मचारियों को सड़कें बहाल करने में लगाया गया है। लोगों की जानकारी के लिए चारों जोन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इसमें सड़कों और पुलों के नुकसान की रिपोर्ट ली जा रही है। हिमाचल में सड़कें बंद की जानकारी कंट्रोल रूम में देने के कहा है। इसके बाद कर्मचारियों को मशीनरियों के साथ मौके पर भेजा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग को 24 घंटे के भीतर 30160.32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन



 

Trending Videos
विज्ञापन

मंडी जोन में सबसे ज्यादा 156 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसी तरह कांगड़ा जोन में 134, शिमला 121 व हमीरपुर जोन में 31 यातायात के लिए बाधित है। शिमला जोन में चार पुल गिरे हैं। यह पुल रामपुर सर्किल में हैं। इधर, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र पॉल ने चारों जोन के इंजीनियरों के साथ वर्चुअली बैठक की। इसमें इंजीनियरों को सड़क बहाल करने के निर्देश दिए। जो सड़कें ढह गई हैं, वहां भी वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश जारी किए हैं। हर घंटे फील्ड अधिकारियों को रिपोर्ट देने को कहा गया है। इंजीनियर इन चीफ नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सड़कें बहाल करते दौरान विभाग के मजदूरों को चौकसी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें