फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं हिमाचल प्रदेश के देवी-देवता

Thu, 05 Mar 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के देवी-देवता अरबों की संपत्ति के मालिक हैं। शक्तिपीठों में मां चिंतपूर्णी के पास अरबों की संपत्ति है। मां चिंतपूर्णी के दरबार में सालभर श्रद्धालु आते हैं। देवी मां के दर पर श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर वे दिल खोलकर मां के चरणों के में भेंटें चढ़ाते हैं।

विज्ञापन


मां चिंतपूर्णी के पास 1.2 अरब रुपये की एफडी है और करीब दो क्विंटल सोना और 71.42 क्विंटल चांदी है। इसके अलावा मां चिंतपूर्णी के पास 1.57 करोड़ रुपये की नकदी है। मां श्रीनयना देवी, चामुंडा देवी, ब्रजेश्वरी देवी और ज्वाला जी के पास भी करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। प्रदेश के मंदिरों में करीब 500 किलो सोना और 20 टन चांदी है। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित की गई करीब 400 करोड़ रुपये की राशि नकद और एफडी के तौर पर जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें