योजना सलाहकार बसु सूद ने इस बारे में सभी विभागाध्यक्षों को इन बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 14 अक्तूबर को वन, जल शक्ति, पुलिस, अग्निशमन, गृह रक्षा, सतर्कता, अभियोजन, जेल और फोरेंसिक लैब जुन्गा की बैठकें होंगी। 15 अक्तूबर को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन, राजस्व, जनजातीय विकास, 16 अक्तूबर को शहरी विकास, नगर नियोजन, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, आबकारी एवं कराधान, 18 अक्तूबर को सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, दंत निदेशालय, 19 अक्तूबर को मत्स्य, युवा सेवाएं एवं खेल, श्रम एवं रोजगार, मुद्रण एवं लेखन, सहकारिता, सूचना एवं जनसंपर्क और भाषा एवं संस्कृति विभागों के लिए बैठकें रखी गई हैं। सभी विभागों को आगामी वर्ष के विकास बजट के प्रस्तावों को पूर्व प्रेषित निर्धारित प्रपत्रों पर भरकर निश्चित तिथि और समयानुसार बैठक में भाग लेने को कहा गया है।