फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Matric Result 2020: 68.11 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम, यहां देखें

Tue, 09 Jun 2020 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में हुई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। परिणाम घोषित होते ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा है, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले आठ प्रतिशत अधिक है। बोर्ड ने 104323 विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए थे, जिनमें 703 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा में कुल 70571 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 34760 छात्र, जबकि 35811 छात्राएं शामिल हैं। 27197 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। 5617 की कंपार्टमेंट आई है, जो पिछले चार सालों में सबसे कम है। साल 2015-16 में 16616, 2016-17 में 16564, 2017-18 में 15214, 2018-19 में 6395 को कंपार्टमेंट थी। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन व पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये प्रति विषय व पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय 15 दिन में आवेदन कर सकते हैं।  

पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा रही प्रतिशतता
परीक्षा परिणाम पिछले चार साल के मुकाबले सबसे अधिक रहा है। साल 2015-16 में 66.88 फीसदी, 2016-17 में 87.57 और 2017-18 में 63.39 फीसदी, 2018-19 में 60.79 फीसदी रहा है। इस बार सबसे अधिक 68.11 प्रतिशत  रहा है।वहीं राज्य मुक्त विद्यालय का परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को बधाई दी
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से मार्च 2020 में आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जो विद्यार्थी पास नहीं हुए हैं, उन्हें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है और वे भविष्य में और कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ मेहनत करें। वहीं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी  परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है।

बता दें इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षा परिणाम निकालने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन फिर भी बोर्ड कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा परिणाम तैयार किया। अध्यापकों ने अपने घरों पर ही पेपरों का मूल्यांकन किया। वहीं, आठ जून को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय का पेपर हो गया। अब जून के अंतिम सप्ताह में 12वीं का भी परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन



इस लिंक पर क्लिक कर देखें रिजल्ट:https://results.amarujala.com/board/hpbose/hp-class-10th-result-2020



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें