फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Matric Result 2020: इतने बजे घोषित होगा परिणाम, यहां क्लिक कर देखें

Tue, 09 Jun 2020 03:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मार्च में हुई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड के अध्यक्ष शाम सवा चार बजे पत्रकार वार्ता में परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।  इसके साथ ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल 104336 विद्यार्थी बैठे थे। परीक्षा प्रदेश भर में 2227 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी बताया कि आज स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है। इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षा परिणाम निकालने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन फिर भी बोर्ड कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा परिणाम तैयार किया। अध्यापकों ने अपने घरों पर ही पेपरों का मूल्यांकन किया। वहीं, आठ जून को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय का पेपर हो गया। अब जून के अंतिम सप्ताह में 12वीं का भी परीक्षा परिणाम भी घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट: https://results.amarujala.com/board/hpbose/hp-class-10th-result-2020

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें