फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी बोर्ड ने जारी की 5वीं, 8वीं की डेटशीट, देखें

Wed, 17 Feb 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की विषय वाइज डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन


14 को पांचवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा, 15 को गणित, 16 को ईवीएस और 17 मार्च को अंग्रेजी परीक्षा होगी। कक्षा आठवीं में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों की 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 15 को योग/संस्कृत, 16 को हिंदी की परीक्षा होगी।

17 को विज्ञान, 18 को संस्कृत, 19 को अंग्रेजी, 21 को गणित और 22 मार्च को ड्राइंग (चित्रकला या अप्लाइड आर्ट) और गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। ये परीक्षाएं सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक ली जाएंगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स ले जाने पर पूर्ण पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें