फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी बोर्ड ने रोका 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

Sat, 11 Oct 2014 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो और मैट्रिक श्रेणी के प्रदेश के 700 छात्रों को झटका दिया है। जुलाई 2014 में संचालित जमा दो और मैट्रिक श्रेणी के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम रोक दिया है।
विज्ञापन


शेष छात्रों के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से जमा दो और मैट्रिक कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए राज्य भर से 8000 छात्रों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से करीब 700 विद्यार्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाए थे।

शुक्रवार को घोषित पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परीक्षा परिणामों के संबंध में बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। परीक्षार्थी अपने परिणाम बोर्ड की वेबसाइट में देख सकते हैं।
विज्ञापन


प्रमाण पत्र जमा करवाने के बाद निकलेगा रिजल्ट

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि शुक्रवार को जुलाई में आयोजित बोर्ड की जमा दो और मैट्रिक परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण को जिन अभ्यर्थियों ने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड में नहीं जमा करवाए थे। अपने प्रमाण पत्र जमा करवाने के बाद ही उनका परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें