वीरवार को घोषित हुए दसवीं परीक्षा परिणाम में दूसरे स्थान पर रहीं द न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंसेज छतड़ी (कांगड़ा) की सोनम और सनशाइन पब्लिक स्कूल पदमनगर रामपुर बुशहर (शिमला) के राहुल कुमार ने 700 में से 689 (98.43 फीसदी) अंक हासिल किए।
हिम सर्वोदया स्कूल घुमारवीं (बिलासपुर) की निहारिका शर्मा, रावमापा बगधार (चंबा) की वंशिता, आराधना पब्लिक स्कूल रोहड़ू की श्रेया सहजेता और कॅरिअर एकेडमी स्कूल नाहन की रिधिमा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। इन्होंने 700 में से 688 (98.29 फीसदी) अंक लिए।
मार्च में 10वीं की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं इस साल 6 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च हुई थी। बोर्ड के अध्यक्ष राजीव शंकर ने कहा कि दसवीं परीक्षा में जो परीक्षार्थी पूर्नर्मूल्याकंन/पुर्न निरीक्षण करवाना चाहते हैं वह 18 मई तक प्रवेश पत्र और फीस संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से ऑनलाइन बोर्ड को भेज सकते हैं।
मैट्रिक की टॉप-10 सूची में कुल 58 विद्यार्थियों ने अपना नाम दर्ज करवाया। स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की वार्षिक परीक्षा में कुल 109678 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें 68946 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 15214 की कंपार्टमेंट आई। शिक्षा बोर्ड जून में कंपार्टमेंट की परीक्षा लेगा।
बोर्ड अध्यक्ष राजीव शंकर ने बताया कि उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये शुल्क के साथ विद्यार्थी 18 मई तक संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की वार्षिक परीक्षा में कुल कुल 56637 छात्र और 52127 छात्राओं ने भाग लिया। सामान्य श्रेणी में 52064 उम्मीदवार, एससी श्रेणी से 32326, एसटी से 6782 और ओबीसी श्रेणी से 17592 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
परीक्षा में 914 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 24420 उम्मीदवार फेल हुए हैं। जबकि 15214 उम्मीदवार के कंपार्टमेंट आया है।