फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, राष्ट्रपति ने निहारी अटल टनल; शिमला में दरकी पहाड़ी, कांग्रेस गरजी

Wed, 07 Oct 2026 04:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कई घटनाक्रम सामने आए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अटल टनल रोहतांग का दाैरा किया। वहीं राहुल गांधी, प्रियंका को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। उधर, प्रदेश में दूसरे दिन भी लगातार बादल बरसे। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टनल की इंजीनियरिंग और इसके निर्माण में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों तथा जवानों के योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति ने अटल टनल को वैश्विक मानकों की इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण बताया। उधर,  दिल्ली में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दाैर बुधवार को भी जारी रहा। शिमला में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। दूसरी तरफ मंडी में चलती बस के दोनों पिछले पहिये अचानक निकलने से हड़कंप मच गया। शिमला के संजाैली बाइपास पर पहाड़ी दरक गई। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन

Trending Videos

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया अटल टनल रोहतांग का दीदार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को रोहतांग स्थित अटल टनल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टनल की इंजीनियरिंग और इसके निर्माण में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों तथा जवानों के योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति ने अटल टनल को वैश्विक मानकों की इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण बताया। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अटल टनल भारत की तकनीकी क्षमता, दृढ़ संकल्प और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में शिमला में गरजी हिमाचल कांग्रेस
दिल्ली में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में लोकभवन के बाहर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

माैसम: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; शिमला में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी का दाैर जारी रहा। शिमला में बुधवार दोपहर को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लाहौल-स्पीति, पांगी और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा और पीर पंजाल की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 12 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

चलती एचआरटीसी की बस के दोनों पिछले टायर निकले, बाल-बाल बचे यात्री
मंडी जिले में बुधवार सुबह चलती बस के दोनों पिछले पहिये अचानक निकलने से हड़कंप मच गया। छतरी से मंडी जा रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस डुघल के पास पहुंची ही थी कि चलते-चलते उसके दोनों पिछले टायर निकल गए। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि टायर निकलने के बावजूद बस अनियंत्रित नहीं हुई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

शिमला में भारी भूस्खलन: संजौली बाईपास पर दरकी पहाड़ी, बाल-बाल बचीं गाड़ियां, वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजाैली- ढली बाईपास पर बुधवार को पहाड़ी दरक गई। अचानक हुए भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इसी दाैरान सड़क से गुजर रही गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। भूस्खलन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। भूस्खलन के तुरंत बाद मौके पर निर्माण कार्य में लगाई गई जेसीबी से सड़क पर आए कुछ पत्थरों और मलबे को हटा दिया गया। करीब सवा तीन बजे हुई घटना के कुछ ही देर बाद सड़क पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया था। हालांकि, पहाड़ी से अभी भी पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें