फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Winter Session: कुलदीप पठानिया बोले- शीतकालीन सत्र में सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

Mon, 04 Dec 2023 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सत्र के दौरान सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सत्र के दौरान सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। सत्र के दौरान तपोवन विधानसभा भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जारी किए गए शासकीय पास प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे।

विज्ञापन


सोमवार को तपोवन विधानसभा भवन में प्रेस वार्ता में पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का चौथा सत्र 19 से 23 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिसंबर को प्रात: 11 बजे सत्र शुरू होगा। पठानिया ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस, एक डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ भी तपोवन परिसर में तैनात रहेगा। विधानसभा भवन के अंदर मोबाइल, लैपटॉप तथा इलेक्ट्रॉनिक वस्तु ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। 23 दिसंबर को शनिवार के दिन भी बैठक आयोजित की जाएगी। 21 दिसंबर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। अभी तक विभिन्न विधायकों की ओर से 165 प्रश्न विधानसभा सचिवालय में पहुंच चुके हैं। इनमें 59 के उत्तर दिए जाने हैं। जो प्रश्न सबसे पहले प्राप्त हुए हैं, वह विस सत्र में सबसे पहले पूछ जाएंगे। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित प्रश्नों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें