फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव: विक्रमादित्य बोले- शिमला से कुल्लू को जोड़ने वाला एनएच 305 होगा डबल लेन

Fri, 22 Sep 2023 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

 शिमला से कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 305 डबल लेन किया जाएगा। शुक्रवार को सदन में बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से औट से लूहरी तक एनएच 305 की दुर्दशा को लेकर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 97 किलोमीटर लंबा एनएच 305 मौजूदा समय में 5 किलोमीटर ही डबल लेन है, तीन चरणों में इसे डबल लेन किया जाएगा।

विज्ञापन


मौजूदा समय में सड़क की स्थिति में सुधार के लिए पर्याप्त संख्या में मशीनरी लगाई गई है। परिवहन मंत्रालय से 24 करोड़ मांगे गए हैं और केंद्र से जो फंड मिला है उसे भी सड़क की दशा सुधारने में इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले सुरेंद्र शौरी ने कहा कि एनएच 305 की खस्ताहालत से स्थानीय लोगों को सैलानियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें