फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 40 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों ने फतह की 17,600 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक, इतने घंटों में पूरी की चढ़ाई

Fri, 22 Sep 2023 06:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)

सार

संस्थान में देशभर के 45 प्रशिक्षु अग्रिम पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षक प्रशिक्षुओं को पर्वतरोहण के सभी गुर सीखा रहे हैं। 
विज्ञापन
पर्वतारोहियों ने फतह की 17,600 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में चल रहे पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे 40 प्रशिक्षुओं ने फ्रेंडशिप पीक को फतह किया है। प्रशिक्षुओं ने छह घंटे 45 मिनट में इस चोटी की चढ़ाई पूरी की।

विज्ञापन

प्रशिक्षुओं ने शुक्रवार सुबह 3:00 बजे फ्रेंडशिप पीक की चढ़ाई शुरू की थी और 9.45 बजे प्रशिक्षुओं का दल चोटी पर पहुंच गया। संस्थान में देशभर के 45 प्रशिक्षु अग्रिम पर्वतारोहण प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षक प्रशिक्षुओं को पर्वतरोहण के सभी गुर सीखा रहे हैं। यह शिविर 30 अगस्त से 26 सितंबर तक चल रहा है। हालांकि, इस बार बरसात का असर संस्थान के प्रशिक्षण शिविरों में भी पड़ा है, लेकिन संस्थान ने प्राकृतिक आपदा के बावजूद प्रशिक्षण शिविर करवाने का प्रयास किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संबद्ध खेल संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के 40 प्रशिक्षुओं ने 17,600 फीट ऊंची फ्रेंडशिप पीक को सफलता पूर्वक फतेह किया। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि संस्थान दशकों से पर्वतारोहण, रॉक क्लाइबिंग, ट्रेकिंग, साहसिक शिविर, स्कीइंग, जलक्रीड़ा, आपदा प्रबंधन, माउंटेन बाइकिंग और पर्वतारोहण अभियान जैसी साहसिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। अब तक संस्थान की ओर से देश और विदेश से 1,90,000 से अधिक प्रशिक्षुओं को साहसिक खेलों के विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया जा चुका है। वर्तमान में संस्थान सीमा सुरक्षा बल के लिए भी विशेष प्रशिक्षण शिविर चला रहा है। इसमें बीएसएफ के जवानों को पर्वतारोहण के गुर सिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें