फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल का बड़ा फैसला, रद्द हुई 500 कंडक्टरों की भर्ती

Tue, 20 Dec 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों में रही 500 कंडक्टरों की भर्ती पर हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने बड़ा फैसला सुनाया है। इंटरव्यू के बाद कई महीने से लटकी पड़ी इस भर्ती को आखिरकार रद्द कर दिया गया है। भर्ती के नियमों को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने सवाल उठाए ‌थे।
विज्ञापन


एचआरटीसी ने जून 2016 में 500 मल्टी पर्पज वर्करोंकी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए 15 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया। इसके बाद लिखित परीक्षा करवाई गई जिसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू भी रखे गए थे।

ये इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब एचआरटीसी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति देने की तैयारी में ही था कि कुछ उम्मीदवार परीक्षा पर सवाल उठाते हुए इस मामले को हाईकोर्ट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती नियमों पर उठाए गए थे सवाल

याचिका में उम्मीदवार का कहना था कि एचआरटीसी भर्ती नियमों में संशोधन कर यह भर्तियां कर रहा है जो सही नहीं है। कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया ‌था कि इन पदों पर सिर्फ अपने चहेतों को ही नौकरी दी जा रही है।

बाद में ट्रिब्यूनल में इस मामले की सुनवाई हुई जिसमें पाया गया कि यह भर्ती नियम सही नहीं है। मंगलवार को इस मामले पर ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला सुनाया और इस भर्ती को ही रद्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें