राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया है। उमेश ने एचएएस परीक्षा में टाॅप किया है। परीक्षा परिणाम के आधार पर हिमाचल को 20 नए अधिकारी मिले हैं। इनमें नौ एचएएस अफसर, तीन तहसीलदार, तीन अस्सिटेंट रजिस्ट्रार, तीन जिला कल्याण अधिकारी, एक जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति और एक जिला पंचायत अधिकारी शामिल हैं। नूरपुर विकास खंड की खैरियां पंचायत के वटनियाल गांव की तान्या कश्यप के एचएएस अधिकारी बनने की सूचना मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।