फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में भीषण अग्निकांड: राख हो गई जिंदगी भर की कमाई, 30 घंटे बाद भी सुलगता रहा मझाण गांव

Sun, 12 Dec 2021 09:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मझाण गांव में भीषण अग्निकांड में जले मकान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे। वह रविवार को तीन घंटे पैदल चलकर मझाण गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों का दुख-दर्द जाना।
विज्ञापन
30 घंटे बाद भी सुलगता रहा मझाण गांव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेढ़ माह के भीतर जिला कुल्लू में दो गांव भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। खून-पसीने की कमाई से बने पुश्तैनी मकान अब राख के ढेर में नजर आ रहे हैं। जिले के दुर्गम गांव मझाण में लगी आग से 27 मकान, 26 गोशालाएं और दो देवता के मंदिर स्वाह हो गए हैं। रविवार को 30 घंटे बाद भी भी कई घरों में आग सुलगती रही। भीषण अग्निकांड से प्रभावित गांव के लोग राख के ढेर से सामान की तलाश करते रहे। तिनका-तिनका एकत्रित कर बनाए काष्ठकुणी शैली के मकानों में लगी आग के बाद ग्रामीण सदमे हैं।

विज्ञापन


उन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी है। कड़ाके की ठंड में प्रभावित लोगों को अपने परिवार, छोटे बच्चों और बुजुर्गों की अधिक चिंता सता रही है। आग बुझाने के दौरान 22 वर्षीय जय चंद और 22 साल केे तीर्थ राम घायल हुए हैं। एक मोबाइल जल गया है। 38 वर्षीय गोपाल चंद के दो मोबाइल और 22 हजार रुपये की राशि भी जल गई है। वह भी आग बुझाते समय घायल हो गए हैं।

प्रभावित ग्रामीण लोतराम, कुंज लाल, तेजा सिंह, शेर सिंह, टेक राम, मोहर सिंह, नारा देवी, कर्म चंद, मीरचंद, ध्यान सिंह, तारा चंद, देव राज, जोग राज, जीत राम, यान सिंह और राजकुमार ने कहा कि ग्रामीणों ने अपने घरों को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं बचा पाए। गांव में न तो सड़क सुविधा है और पर्याप्त पानी। ग्रामीणों ने पानी की कमी के चलते खेतों को खोदकर निकाली मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया। कहा कि आग की चिंगारी दूसरे दिन रविवार को भी सुलग रही थी। अब उपायुक्त कुल्लू के गांव दौरे से ग्रामीणों को बड़ी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास योजना में बनेंगे प्रभावितों के मकान, डीसी ने दिया आश्वासन
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मझाण गांव में भीषण अग्निकांड में जले मकान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे। वह रविवार को तीन घंटे पैदल चलकर मझाण गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों का दुख-दर्द जाना। कहा कि जिन लोगों के मकान आग की भेंट चढ़े हैं, उनके घर विशेष केस के तहत सरकार को भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रभावितों को प्रशासन हरसंभव सहायता देगा। 



उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। कहा कि अग्निकांड में 30 परिवारों के मकान पूरी तरह जल गए हैं। राजस्व विभाग की टीम बीते दिन ही मौके पर भेज दी गई थी। प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं। प्रशासन ने कंबल, तिरपाल, राशन सामग्री, बर्तन रिलीफ मैनुअल के तहत प्रभावितों दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को आदेश दिए कि जिन छात्रों की किताबें और कापियां जल गई हैं, उन्हें तुरंत पठन सामग्री और वर्दी वितरित की जाए। प्रभावित परिवारों को 20-20 हजार की राशि रेडक्रास से दी जाएगी। इमारती लकड़ी उपलब्ध करवाने के लिए भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने गांव में आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की भी गुहार लगाई। इन पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें