फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, दस लाख का नुकसान

Mon, 18 Jan 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सराजी गांव के साथ सेब के बगीचे में आग लगी। कंवर रविंद्र का घर भी इस आग की चपेट में आ गया। दमकल दस्ते के मौके पर पहुंचने से पहले महिला मंडल सराजी ने पूरे घर को आग से जल कर राख होने से बाचाया। आग से करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


घटना के समय घर पर परिवार को कोई सदस्य उपस्थित नहीं था। आग की सूचना के बाद सराजी गांव की महिला मंडल की महिलाएं घर से बर्तनों में पानी लेकर मौके पर पहुंची। महिलाओं ने बर्तनों से पानी ढो कर आग पर नियंत्रण किया। आग की सूचना दमकल विभाग रोहड़ू भी दी गई।

दकमल वाहन के मौके पर पहुंचने से पहले महिलाओं ने आग को काफी काबू कर दिया था। आग से निचली मंजिल को नुकसान हुआ। इसके बाद दमकल दस्ते ने भी आग को बुझाने में सहयोग दिया। घर की निचली मंजिल में सेब ग्रेडिंग पैकिंग की मशीनों को आग से नुकसान हुआ।
विज्ञापन


सराजी ढांडी रावत के लोगों ने भी मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य में सहयोग दिया। आग से घर की ऊपर वाली मंजिल झुलस गई। दमकल विभाग ने आग से करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला।

नंदपूर पंचायत की प्रधान शकुंतला डोड ने सराजी गांव की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जान जोखिम में डाल कर आग को काबू किया है।

डाडी गांव निवासी सुरेश ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद रात को घर के मालिक कंवर रविंद्र भी पहुंचे। डीएसपी कंवल किशेर ने घटना की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें