पौधों को ए, बी और सी ग्रेड में रखा गया। इसमें सेब की नॉन स्पर किस्म में ए ग्रेड का क्लोनल रूट स्टॉक 180, बी ग्रेड का 150 और सी ग्रेड का पौधा 120 रुपये में मिला था। वहीं ए ग्रेड का सीडलिंग रूट स्टॉक 130, बी ग्रेड का 110 और सी ग्रेड का 100 रुपये में बेचा गया। सेब की स्पर किस्म में क्लोनल रूट स्टॉक में ए, बी और सी ग्रेड पौधे का दाम 180, 150, 120 रुपये था। वहीं सीडलिंग रूट स्टॉक में ए, बी और सी ग्रेड 140, 130 और 110 रुपये में बिका था। विभाग का दावा है कि बी और सी ग्रेड का पौधा छोटा होने की वजह से बागवानों ने इसे खरीदने में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई थी।
इस बार बागवानों को सेब की नॉन स्पर किस्म में क्लोनल रूट स्टॉक 180 और सीडलिंग रूट स्टॉक 130 रुपये में मिलेगा। सेब की स्पर किस्म और अन्य उन्नत किस्मों में क्लोनल रूट स्टॉक 180 और सीडलिंग रूट स्टॉक 140 रुपये में मिलेगा। नर्सरी मैनेजमेंट सोसायटी की ओर से प्रदेश भर की 93 पौधशालाओं में 32 किस्मों के लाखों पौधे तैयार किए हैं। बागवानों को दिसंबर तक जिले के विकास खंडों में बागवानी अधिकारी या विभाग से पौधशालाओं में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। विभाग बागवानों को अच्छी गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। मांग और बाजार के दामों को देखते हुए इस सभी पौधों के दाम तय किए हैं। बागवानों को यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे- विनय सिंह, निदेशक, उद्यान विभाग