फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी: हिमाचल में बी और सी खत्म, इस बार ए ग्रेड के पौधे ही बेचेगा उद्यान विभाग

Sat, 05 Oct 2024 01:05 PM IST
Krishan Singh भारती शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

प्रदेश उद्यान विभाग इस बार सेब के बी और सी ग्रेड के पौधे नहीं बेचेगा। बागवानों को ए ग्रेड का पौधा मिलेगा। सर्दियों में मिलने वाले सेब का पौधा बागवान को 180 रुपये का मिलेगा। 
विज्ञापन
सेब के पाैधे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग इस बार सेब के बी और सी ग्रेड के पौधे नहीं बेचेगा। बागवानों को ए ग्रेड का पौधा मिलेगा। सर्दियों में मिलने वाले सेब का पौधा बागवान को 180 रुपये का मिलेगा।   ए ग्रेड में चार श्रेणियां रहेंगी। प्रति पौधे की कीमत 130 से 180 रुपये के बीच रहेगी। यह पहली बार है जब उद्यान विभाग ने ग्रेडिंग सिस्टम खत्म कर केवल ए ग्रेड के ही पौधे बेचने का फैसला किया है। विभाग का तर्क है कि बी और सी ग्रेड के पौधों की अधिक मांग नहीं है। इस वजह से फैसला लिया गया है। विभाग ने पौधों के दाम भी तय कर लिए हैं। बीते साल उद्यान विभाग ने नर्सरियों में करीब चार लाख पौधे तैयार किए थे।

विज्ञापन

पौधों को ए, बी और सी  ग्रेड में रखा गया। इसमें सेब की नॉन स्पर किस्म में ए ग्रेड का क्लोनल रूट स्टॉक 180, बी ग्रेड का 150 और सी ग्रेड का पौधा 120 रुपये में मिला था। वहीं ए ग्रेड का सीडलिंग रूट स्टॉक 130, बी ग्रेड का 110 और सी ग्रेड का 100 रुपये में बेचा गया। सेब की स्पर किस्म में क्लोनल रूट स्टॉक में ए, बी और सी ग्रेड पौधे का दाम 180, 150, 120 रुपये था। वहीं सीडलिंग रूट स्टॉक में ए, बी और सी ग्रेड 140, 130 और 110 रुपये में बिका था।  विभाग का दावा है कि बी और सी ग्रेड का पौधा छोटा होने की वजह से बागवानों ने इसे खरीदने में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई थी।
विज्ञापन

इस बार बागवानों को सेब की नॉन स्पर किस्म में क्लोनल रूट स्टॉक 180 और सीडलिंग रूट स्टॉक 130 रुपये में मिलेगा। सेब की स्पर किस्म और अन्य उन्नत किस्मों में क्लोनल रूट स्टॉक 180 और सीडलिंग रूट स्टॉक 140 रुपये में मिलेगा। नर्सरी मैनेजमेंट सोसायटी की ओर से प्रदेश भर की 93 पौधशालाओं में 32 किस्मों के लाखों पौधे तैयार किए हैं। बागवानों को दिसंबर तक जिले के विकास खंडों में बागवानी अधिकारी या विभाग से पौधशालाओं में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे। विभाग बागवानों को अच्छी गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है। मांग और बाजार के दामों को देखते हुए इस सभी पौधों के दाम तय किए हैं। बागवानों को यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे- विनय सिंह, निदेशक, उद्यान विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें