फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड के अंदाज में दिखेगी हॉरर मूवी पैरानार्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरानार्मल मूवी की स्टोरी भी उनके आसपास घूमती है। बॉलीवुड में कई हॉरर मूवी आ चुकी हैं, लेकिन पैरानार्मल आज तक की सभी हॉरर मूवी से अलग है। यह फिल्म हॉलीवुड टच में होगी। यह कहना है अभिनेत्री मधुरा का। बॉलीवुड में बन रही हॉरर
विज्ञापन


मूवी पैरानार्मल की शूटिंग के लिए कुल्लू और मनाली की वादियों में पहुंची नवोदित अभिनेत्री मधुरा यहां की वादियों पर फिदा हो गई हैं। बकौल मधुरा मुंबई का मौसम आजकल भी गर्म है। कुल्लू और मनाली में बर्फ से ढकीं पहाड़ियां देख उन्हें सकून मिल रहा है।

शाहरुख और दीपिका पादुकोण को मानती हैं आदर्श

पतलीकूहल में शूटिंग के दौरान मधुरा अमर उजाला से विशेष बातचीत रहीं थीं। उन्होंने कहा कि छोटे पर्दे से काम शुरू किया था। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को आदर्श मानती हैं।

लाइफ ओके पर आने वाले धारावाहिक तुम्हारी पाखी में तान्य के रोल को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पूछे जाने पर कि वह आत्माओं वाली बातों पर भरोसा करती हैं। तो उन्होंने कहा कि परमात्मा है तो आत्मा भी कहीं न कहीं है।
विज्ञापन

रिज पर चन्न वरगा... की शूटिंग

राजधानी में चल रही पंजाबी गाने चन्न वरगा... की शूटिंग को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ स्कैंडल प्वाइंट पर उमड़ी। सुबह से जारी शूटिंग में मॉडल पूजा ठाकुर पर कई दृश्य फिल्माए गए। दोपहर बाद स्कैंडल प्वाइंट पर उन्होंने साइकिल की सवारी कर कुछ शॉट दिए, वहां से गुजर रहे पर्यटकों ने शूटिंग रुकने के तुरंत बाद सेल्फी खिंचवाई।

प्रोडक्शन कास्टिंग कर रहे रॉकी शर्मा ने बताया कि चन्न वरगा गाने को हरजोत सिंह ने गाया है। इस गाने की शूटिंग शिमला के अलावा कसौली और चंडीगढ़ में की जा चुकी है। डायरेक्टर सुखदीप सिंह और प्रोडक्शन कास्टिंग में रॉकी शर्मा के अलावा कैमरामैन सुनील और उनका सहयोगी स्टाफ कार्य कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें