फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, पोलिंग कर्मियों को मिलेगा अधिक भत्ता

Fri, 08 May 2026 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नई दरें पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में लागू होंगी, जिससे चुनावी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
हिमाचल निर्वाचन आयोग। - फोटो : ईसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने चुनाव ड्यूटी के दौरान दिए जाने वाले मानदेय, डाइट मनी और अन्य खर्चों की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में लागू होंगी, जिससे चुनावी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी। अब पोलिंग पार्टी और सुरक्षा कर्मियों को मतदान दिवस के लिए प्रति व्यक्ति 225 रुपये डाइट मनी दी जाएगी। पहले यह राशि 100 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित थी। इसी प्रकार मतगणना कर्मियों को भी 225 रुपये प्रति व्यक्ति दिए जाएंगे। हालांकि निर्देश दिए गए हैं कि यदि मतगणना चार घंटे से कम समय में पूरी हो जाती है तो केवल हल्का जलपान उपलब्ध कराया जाएगा। पीठासीन अधिकारियों के लिए कंटीजेंसी राशि को भी बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रत्येक चरण के लिए 100 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। वहीं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) के लिए भी कंटीजेंसी राशि 100 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई है। यह सुविधा केवल पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में लागू होगी। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए वाहनों की मरम्मत के लिए भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। पहले मामूली मरम्मत के लिए अधिकतम 500 रुपये तक की अनुमति थी, जिसे अब बढ़ाकर 1550 रुपये कर दिया गया है। एआरओ का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 4250 रुपये किया गया है। पीठासीन अधिकारियों को प्रति चरण 850 रुपये तथा पोलिंग अधिकारियों को 800 रुपये प्रति चरण मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें