इसी में ये महिला और उसकी बेटी सोती थी। सीएम कार्यालय की आईटी टीम ने इसकी जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जानकारी दी। पंचायत प्रधान सुशीला शर्मा की ओर से भी यह मामला सीएम के ओएसडी के समक्ष रखा गया।
मुख्यमंत्री ने इस महिला के लिए फौरी राहत के तौर पर 5000 रुपये दिलाए। इसके बाद एसडीएम ठियोग ने एक लाख रुपये जारी किए। सीएम ने इस महिला के लिए अलग से 50 हजार की सहायता की घोषणा की है।
अब इस महिला के लिए टूटे-फूटे घर की जगह टीन का अस्थायी घर बन गया है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय विधायक राकेश सिंघा भी इस महिला के घर गए। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में तत्काल मदद करने को कहा।