कोटखाई के पास चालक के नियंत्रण खोने से कार पहाड़ी में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार रविश कुमार चंदेल ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये और घायलों को 10-10 हजार रुपये की राशि फौरी राहत के तौर पर दी है।
क्षेत्र के विधायक एवं सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कोटखाई अस्पताल में मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात की। उधर, एसएचओ कोटखाई संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।