हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल की गुम्मर पंचायत में होम क्वारंटीन नियमों की अवहेलना न हो इसके लिए मंगलवार को ज्वालामुखी के एसडीएम अंकुश शर्मा, डीएसपी तिलकराज, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी ने ड्रोन कैमरे से कई जगहों की निगरानी की। ड्रोन कैमरे से निगरानी के दौरान उपस्थित पदाधिकारी डीएसपी तिलकराज ने कहा गुम्मर की पूरी पंचायत की गतिविधियों की निगरानी की गई।