फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 से ज्यादा निवेशकों से रू-ब-रू होंगे शाह, सरकार ने कसी कमर

Wed, 25 Dec 2019 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जयराम सरकार के दो साल पूरे होने पर रिज मैदान में समारोह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में 200 से ज्यादा निवेशकों से भी रू-ब-रू होंगे। 27 दिसंबर को होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए सरकार ने कमर कस ली है। डेढ़ घंटे के इस कार्यक्रम में सीएम जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में गृह मंत्री अमित शाह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में भी जाएंगे। पीटरहॉफ में निवेशकों की इस सेरेमनी की अध्यक्षता अमित शाह ही करेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार ने ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह के लिए 250 निवेशकों को न्योता भेजा है।

धर्मशाला इन्वेस्टर्स मीट में करीब 85 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा था लेकिन निवेशक 97 हजार करोड़ से अधिक के निवेश को आगे आए हैं। 700 से अधिक  कंपनियों के साथ एमओयू किए गए हैं।
विज्ञापन


इनमें प्रमुख क्षेत्र पर्यटन, फार्मा, हाउसिंग, नवीनीकरण, ऊर्जा, आवास आईटी, इलेक्ट्रिकल आदि हैं। उद्योग निदेशक हंस राज शर्मा ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह के लिए निवेशकों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। समारोह सिर्फ डेढ़ घंटे का होगा। इस कारण किसी भी निवेशक के लिए सरकार ठहरने की व्यवस्था नहीं करेगी।  

गृह मंत्री को दिखाई जाएगी दस मिनट की फिल्म 
पीटरहॉफ में अमित शाह को ग्लोबल इन्वेस्टर मीट, हिमाचल में निवेश की संभावनाओं और जयराम सरकार की ओर से इस दिशा में किए गए प्रयासों के बारे में दस मिनट की फिल्म भी दिखाई जाएगी। मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी इस फिल्म को देखा गया।

इसे और बेहतरीन बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. बाल्दी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय में सरकार के दो साल के समारोह, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें