फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: नशे में धुत मिला होमगार्ड, नाके पर ड्यूटी देने ही नहीं गया सब इंस्पेक्टर

Thu, 22 Apr 2021 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में नाके पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर मंगलवार रात को ड्यूटी की बजाय पुलिस थाना सदर में ही मिला। सब इंस्पेक्टर नाके  पर गया ही नहीं था। पुलिस थाना सदर में तैनात एक होमगार्ड नशे में धुत मिला है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मंगलवार रात को सदर पुलिस थाना का निरीक्षण किया। इसमें सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड की लापरवाही उजागर हुई है।

विज्ञापन


एसपी ने दोनों से जवाबतलब किया है। निरीक्षण की भनक लगते ही अन्य जगह भी हड़कंप मच गया।  एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर मंगलवार रात को करीब दस बजे बाइक पर सदर पुलिस थाना ऊना का निरीक्षण करने पहुंचे। नाकेबंदी पर तैनात किया गया सदर पुलिस थाना ऊना का एक सब इंस्पेक्टर नाके की बजाय ऊना पुलिस थाना में ही पाया गया। एसपी को सदर पुलिस थाना ऊना में एक होमगार्ड भी नशे में धुत मिला। उसका मेडिकल करवाया गया।

सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। एसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि जिले में पेश आई घटनाओं के बाद एसपी निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं। इस दौरान सामान्य खामियां उजागर होने पर इन्हें सुधारने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें