फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चार मार्च को खेली जाएगी होली, 2 को होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मार्च को पूरे भारत में है चंद्रग्रहण
विज्ञापन

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हर वर्ष पूरे उत्साह और खुशियों के रंगों के साथ मनाया जाने वाला होली का त्योहार इस वर्ष शिमला शहर में 4 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं 2 मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है।

इस वर्ष होली महोत्सव 2 मार्च को शुरू होगा। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि लोगों में होलिका दहन को लेकर असमंजस है कि दहन 2 को होगा या 3 मार्च को। देश में कई जगहों पर लोग तीन मार्च को होलिका दहन कर रहे हैं लेकिन होलिका दहन हमेशा पूर्णिमा के प्रदोषकाल में होने निशिथकाल में होने पर करना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 मार्च को पूरे भारत में चंद्रग्रहण है और 5:07 बजे पूर्णिमा तिथि भी समाप्त हो रही है। ऐसे में प्रतिपदा के समय होलिका दहन करना शुभ नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसलिए 2 मार्च को प्रदोष काल यानी 6:22 बजे से रात 8:53 बजे तक होलिका दहन करना शुभ रहेगा। इसके साथ ही भद्रा 2 मार्च को शाम 5:56 से 3 मार्च सुबह 5:32 बजे तक रहेगी। ऐसे में अगर किसी के मन में संशय है तो वह 3 मार्च को सुबह 5:32 बजे यानी सूर्योदय के बाद भी होलिका दहन कर सकते हैं। इसके बाद 4 मार्च को लोग रंगों का त्योहार धूमधाम से मना सकते हैं। शहर के गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर और राम बाजार स्थित राम मंदिर में होलिका दहन 2 मार्च की शाम को किया जाएगा। हर वर्ष इन दोनों मंदिरों में होलिका दहन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें