शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में विभिन्न विभागों, कार्यालयों और प्रयोगशालाओं में पड़े अनुपयोगी तथा खराब कंप्यूटरों की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कुलपति महावीर सिंह की स्वीकृति के बाद यह कमेटी भौतिक सत्यापन कर मरम्मत, रखरखाव और अपग्रेडेशन की संभावनाओं पर अपनी अंतिम सिफारिशें देगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार योजना एवं विकास अधिकारी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। कंप्यूटर सेंटर के प्रभारी या उनके नामित प्रतिनिधि सदस्य होंगे। इसके अलावा यूआईटी से लैब तकनीशियन मोहित कुमार और लैब अटेंडेंट विकास को सदस्य नामित किया है। जेओए आईटी विनीत सोंखला को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद