फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी जादूगर ध्यान चंद के बेटे अशोक हिमाचल के कंडाघाट पहुंचे, ऐसे हुआ स्वागत

Sat, 07 Dec 2019 08:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
विज्ञापन
मेजर ध्यान चंद के पुत्र अशोक कुमार कंडाघाट पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर विश्व कप विजेता मेजर ध्यान चंद के पुत्र अशोक कुमार कंडाघाट पहुंचे। उनके साथ दो बार के हॉकी ओलंपियन अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत अजीत पाल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मेजर ध्यान चंद हॉकी सोसायटी कंडाघाट और क्षेत्र के लोगों ने उनका पुष्प मालाएं पहनाकर बैंड बाजे से भव्य स्वागत किया। उनके कंडाघाट पहुंचने पर लोग कंडाघाट-चायल चौक पर खड़े रहे।

विज्ञापन


अशोक कुमार ने बताया कि देव भूमि हिमाचल में आना सभी पसंद करते हैं। उन्होंने बच्चों से राष्ट्रीय खेल हॉकी को संजोए रखने की अपील की। सोलन, कंडाघाट और हिमाचल से अच्छे खिलाड़ी निकलें और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर अजीतपाल सिंह ने कहा कि कंडाघाट पहुंचने पर रोमांचित हूं। इस मौके पर हॉकी सोसायटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें