फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama: बच्चे के साथ वायरल वीडियो को लेकर दलाईलामा ने जताया खेद, आधिकारिक वेबसाइट पर ये लिखा

Mon, 10 Apr 2023 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

सोमवार को उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संदेश में लिखा गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल की जा रही है। यह वीडियो एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसमें एक बालक ने पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
बच्चे के साथ स्नेह जताते दलाईलामा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने खेद व्यक्त किया है। सोमवार को उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी संदेश में लिखा गया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल की जा रही है। यह वीडियो एक कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसमें एक बालक ने पूछा कि क्या वह उन्हें गले लगा सकते हैं। उनके शब्दों से उस बालक, उसके परिवार या दुनिया भर में रहने वाले उनके दोस्तों की भावना आहत हुई हो तो उसके लिए दलाईलामा क्षमा चाहते हैं।

विज्ञापन


आगे लिखा है कि दलाईलामा सार्वजनिक रूप से और कैमरा के सामने भी उनसे मिलने वाले लोगों से अकसर मजाकिया लहजे में मिलते हैं। उन्होंने हालिया घटना पर खेद जताया है। रविवार शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दलाईलामा एक छोटे बच्चे को चूमने के बाद अपनी जीभ निकालकर मजाक करते दिख रहे हैं। वह छोटे बच्चे के साथ बिल्कुल बच्चा बन जाते हैं। सोशल मीडिया में इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, उनके समर्थक कहते हैं कि बौद्ध धर्म में धर्मगुरु अलग-अलग तरह से स्नेह जताते हैं। दलाईलामा अकसर कई तरह से अपना स्नेह जताते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें