फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नववर्ष: शनि होंगे राजा, कई बदलाव देखने को मिलेंगे, सुखद घटनाएं भी होंगी इस साल

Fri, 25 Mar 2022 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 एस्ट्रोलॉजर और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी के अनुसार यह भी एक सुखद संयोग है कि इस बार एक जनवरी को नए साल की शुरुआत भी शनिवार से हुई थी और शनिदेव इस साल के राजा थे और अब हिंदू नववर्ष यानी नए संवत्सर की शुरुआत भी शनिवार के दिन होने से इस साल की कमान शनिदेव के हाथ रहेगी।
विज्ञापन
एस्ट्रोलॉजर गुरमीत बेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो अप्रैल को शुरू होने जा रहे हिंदू नववर्ष विक्रम संवत-2079 के राजा शनि और मंत्री बृहस्पति होंगे। इसलिए कई अचंभित करने वाली घटनाओं और बदलावों के साथ-साथ कई सुखद घटनाएं भी इस साल होंगी। एस्ट्रोलॉजर और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी के अनुसार यह भी एक सुखद संयोग है कि इस बार एक जनवरी को नए साल की शुरुआत भी शनिवार से हुई थी और शनिदेव इस साल के राजा थे और अब हिंदू नववर्ष यानी नए संवत्सर की शुरुआत भी शनिवार के दिन होने से इस साल की कमान शनिदेव के हाथ रहेगी। गुरमीत बेदी ने बताया कि शनिदेव के नए नव संवत्सर का राजा होने और देव गुरु बृहस्पति का मंत्री होने से सृष्टि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन


इस संवत्सर में ग्रहों के खगोलीय मंत्री परिषद के 10 विभागों में राजा और मंत्री सहित पांच विभाग पाप ग्रहों के पास और पांच विभाग शुभ ग्रहों के पास रहेगा। देव गुरु बृहस्पति जहां सुख और समृद्धि दिलाएंगे, वहीं शनिदेव जीवन के कर्म का फल भी प्रदान करेंगे। इसीलिए सतर्कता भी जरूरी है। इस वर्ष समय का वाहन घोड़ा होने से चक्रवात, तूफान, भूकंप और भूस्खलन आदि प्राकृतिक प्रकोप से व्यापक क्षति की संभावना भी बनेगी और देश के राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य पर भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मेडिकल साइंस में वैज्ञानिकों को कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें