फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट खरीदना है या प्लॉट, यहां करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के लोगों का अपने घर का सपना पूरा होने जा रहा है। हिमुडा के 467 फ्लैट और 178 प्लाट बनकर तैयार हैं। दो दिन के भीतर हिमुडा इसके लिए लोगों से आवेदन मांगने जा रहा है।
विज्ञापन


प्लाट और फ्लैट लेने के लिए आवेदकों को कुल लागत का 25 फीसदी राशि हिमुडा के पास जमा करानी होगी जबकि बाकि की राशि किश्तों में ली जाएगी। लोगों को प्लाट और फ्लैट के लिए 1000 रुपये के फार्म पर आवेदन करना होगा अगर कोई आवेदक डाक के माध्यम से आवेदन करता चाहता है तो उसे फार्म का 1200 रुपये चुकानी होगी।

हिमुडा से मिली जानकारी के मुताबिक 467 फ्लैट में 213 फ्लैट बनकर तैयार है जबकि 254 फ्लैट में थोड़ा बहुत काम बचा है।

पैसे जमा होने के बाद मिलेंगे प्लॉट

लोगों की 25 फीसदी राशि जमा होने के बाद ये अंडर कंस्ट्रक्शन प्लॉट लोगों को हैंडओवर किए जाएंगे और इनमें शेष बता हुआ काम चलता रहेगा। इसकी तरह से 179 प्लाट में 78 प्लाट बनकर तैयार है जबकि 101 प्लाट के लिए सड़क निकालने का काम तेजी से चल रहा है।

7 हाउस भी बिकने को तैयार
हिमुडा के सात घर बिकने को तैयार है। इसमें 4 घर चंबा, 2 हाउस सोलन और 1 सिरमौर में है। इन घरों में तीन से 3 कमरे के साथ स्टोर रूम, किचन बाथरूम और घर के उपर एटिक लगाई गई है।
विज्ञापन

डिमांड आफ सर्वे आवेदकों को भी राहत

इन प्लाट, फ्लैट और घरों के लिए डिमांड आफ सर्वे आवेदक भी आवेदन कर सकेंगे। इन आवेदकों की ओर से जमा हुए 5000 रुपये की सिक्योरिटी को कुल फ्लैट की लागत से लैप्स की जाएगी। इन आवेदकों के लिए अलग से फ्लैट और प्लाट रखे जाएंगे।

'हिमुडा के 467 फ्लैट, 179 प्लाट और 7 घर बिकने को तैयार है। दो दिन के भीतर लोगों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। लक्की ड्रॉ में जिसका नंबर आएगा उसे प्लाट और फ्लैट दिया जाएगा। 25 फीसदी की राशि उन आवेदकों से ली जाएगी जिनका ड्रा में नंबर आएगा।"
यशवंत छाजटा, उपाध्यक्ष हिमुडा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें