हिमुडा कर्मचारी महासंघ की सोमवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष शिव कुमार और उपाध्यक्ष बसंत ठाकुर को महासंघ की कार्यकारिणी से निलंबित कर दिया है।
महासंघ के महामंत्री राजेंद्र शर्मा और अतिरिक्त महामंत्री अमीं चंद डोगरा ने बताया कि दोनों कर्मचारी नेता महासंघ के विरोध में काम कर रहे थे। सर्वसहमति से लंबी चर्चा के बाद इन दोनों को निलंबित किया है।
हिमुडा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शर्मा और अतिरिक्त महामंत्री अमीं चंद डोगरा ने कहा कि दोनों कर्मचारी नेता महासंघ के बड़े पदों पर रहते हुए कर्मचारियों की मांगों को सरकार और अधिकारियों के समक्ष नहीं उठा पा रहे थे।
इन सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए एकमत होकर दोनों पदाधिकारियों को महासंघ की प्राथमिक सदस्यता तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पदों से तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया गया।
महासंघ के नेताओं ने यह भी जानकारी दी कि हिमुडा कर्मचारी महासंघ के समस्त पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों की सर्वसम्मति से महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत ठाकुर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। नई कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विपन डोगरा की अध्यक्षता में शिमला में होगा।