फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी, गुजरात में भी तैयार होगा हिमाचल का सेब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सबसे गर्म जिले बिलासपुर में पैदा होने वाला सेब अब देश के 500 जिलों में महकेगा। बिलासपुर के पनियाला गांव के बागवान हरिमन शर्मा ने ऐसी पौध तैयार की है जो 40 डिग्री तापमान में भी अच्छी पैदावार देती है।
विज्ञापन


भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का उपक्रम एनआईएफ (नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन) इस पर शोधकार्य करेगा। इसके बाद इस नर्सरी की तैयार पौध देश के 500 गर्म जिलों में रोपी जाएगी।

एनआईएफ ने हरिमन शर्मा की तैयार सेब पौध की वैरायटी का पंजीकरण भी किया है। हरिमन के नाम से ही ये पौधे ‘एचआरएमएन-99’ के नाम से वितरित होंगे। एनआईएफ के वैज्ञानिकों ने हाल ही में हरिमन की सेब नर्सरी का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कई राज्यों में किया जाएगा प्रयोग

बिलासपुर में तैयार ये पौध अन्य गर्म जिलों में कामयाब होगी या नहीं इस पर भी अनुसंधान होगा। एनआईएफ करीब 500 बागवानों को दस-दस पौधे देगा। एनआईएफ अहमदाबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. हरदेव चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

वे इस प्रोजेक्ट के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रीय परीक्षण अनुसंधान प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट में नार्थ इंडिया के राज्य शामिल होंगे। एनआईएफ के नेटवर्क में लगभग एक लाख बागवान हैं। उन्हें ये पौधे बांटे जाएंगे। वैज्ञानिक खुद फील्ड में जाकर इस पर अनुसंधान करेंगे।

अहमदाबाद के एनएआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हरदेव चौधरी का कहना है कि अनुसंधान सफल रहा तो सेब सभी गर्म राज्यों में पैदा किया जा सकेगा। पहले चरण में लगभग पांच हजार पौधे लिए जाएंगे। इन्हें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों में अनुसंधान के लिए लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें