फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएससी नतीजों में टॉप पर हिमाचल

Tue, 20 May 2014 09:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई के बारहवीं के नतीजों में भले ही दक्षिण क्षेत्र का रिजल्ट में टॉप पर रहा हो लेकिन उत्तर भारत का रिजल्ट भी पीछे नहीं है। उत्तर भारत के चार राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड में हिमाचल ने अपनी धाक जमाई है। नतीजों में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी ही है। वहीं हिमाचल प्रदेश और पंजाबी लड़कियां भी सबसे आगे रही है।
विज्ञापन


बारहवीं के नतीजों में हिमाचल का रिजल्ट बीते साल की तरह ही टॉप पर रहा है। यहां पास प्रतिशत सबसे अधिक 97.97 फीसदी रहा है। उसके बाद पंजाब 96.84 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। हिमाचल के दस स्कूलों से 295 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे। सबसे अधिक यहीं का रिजल्ट रहा है, जबकि दूसरा स्थान पंजाब का रहा है।

यहां के 22 स्कूलों से कुल 887 छात्र परीक्षा में बैठे थे। रिजल्ट में तीसरा स्थान उत्तराखंड ने प्राप्त किया है। यहां 70 स्कूलों से कुल 4641 छात्रों ने परीक्षा दी थी। यहां पास प्रतिशत 94.91 फीसदी रहा है। वहीं हरियाणा के कुल 11 स्कूलों से कुल 202 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यहां कुल पास प्रतिशत 92.57 रहा है।
विज्ञापन


किस राज्य में कितना पास प्रतिशत
राज्य--------पास प्रतिशत------लड़कियां------लड़के
हिमाचल------97.97-----------98.00-------97.93
पंजाब----------96.84--------97.95---------95.77
उत्तराखंड-------94.91----------96.59--------93.52
हरियाणा-------92.57----------97.53--------89.26

रिजल्ट देखने में आई परेशानी

नई दिल्ली (ब्यूरो)। आईएससी के नतीजों को देखने में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर तीन बजे घोषित हुए रिजल्ट को देखने के लिए वेबसाइट www.cisce.org पर छात्र काफी देर तक मशक्कत करते रहे। रिजल्ट की घोषणा के कुछ देर तक तो साइट चली लेकिन उसके एक घंटे बाद से दिक्कत आने लगी।

देर शाम तक भी साइट खुलने का नाम नहीं ले रही थी। जिससे छात्रों ने रिजल्ट को एसएमएस से प्राप्त किया। बताया गया कि तकनीकी कारणों से वेबसाइट चलने में दिक्कत हुई, बाद में उसे सुलझा लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें