फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जारी की अधिसूचना: हिमाचल में अब सालभर हिमकेयर कार्ड का पंजीकरण

Mon, 21 Mar 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी। हिमाचल में 2 लाख 40 हजार लोगों ने हिमकेयर कार्ड बनाए हैं। इन लोगों को उपचार के लिए 218 करोड़ रुपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। 
विज्ञापन
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमकेयर कार्ड का पंजीकरण अब पूरे साल होगा। अभी इसकी अवधि जनवरी से मार्च तीन महीने थी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। एक अप्रैल से इस व्यवस्था को लागू माना जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी। हिमाचल में 2 लाख 40 हजार लोगों ने हिमकेयर कार्ड बनाए हैं। इन लोगों को उपचार के लिए 218 करोड़ रुपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। हिमकेयर योजना में लोगों को हर साल अपने कार्ड रिन्यू कराने पड़ते थे, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी अवधि भी तीन साल करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के रूप में प्रदेश सरकार ने हिमाचल में 1 जनवरी, 2019 से मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना - हिमकेयर आरंभ की थी। यह इसलिए कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना में हिमाचल के कई लोग इस सुविधा से छूट रहे थे। ऐसे में इस योजना को शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अब पूरे वर्ष हिमकेयर कार्ड का पंजीकरण होगा। इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें