फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में आबकारी मंत्री से हुई तनातनी तो पद से हटाया अफसर

Thu, 27 Jul 2017 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
विज्ञापन
सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) ओंकार चंद शर्मा से आबकारी एवं कराधान विभाग का कार्यभार लेकर एसीएस तरुण कपूर को दे दिया है। आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी से एसीएस ओंकार चंद के साथ चल रही तनातनी के चलते उनसे विभागीय प्रभार हटाया गया है।
विज्ञापन


पिछली कैबिनेट बैठक में आबकारी के एक मुद्दे को लेकर मंत्री और एसीएस में नोकझोंक की बात सामने आई थी। लंबी छुट्टी के बाद लौटे अनिल कुमार खाची को एसीएस लोक निर्माण विभाग और सहकारिता विभाग का जिम्मा दिया गया है। लंबे समय से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागीय फेरबदल की संभावना जताई दी रही थी।

एसीएस नरेंद्र चौहान के वीआरएस लेने के बाद से उनके विभागों का एसीएस तरुण कपूर और तरुण श्रीधर के पास अतिरिक्त कार्यभार था। मुख्य सचिव वीसी फारका ने प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। खाची के लौटने के साथ उन्हें लोकनिर्माण और सहकारिता का प्रभार सौंप दिया, यह दोनों विभाग कपूर और श्रीधर के पास थे। 
विज्ञापन


उधर, 17 जुलाई को र्हुई कैबिनेट बैठक में आबकारी मंत्री और एसीएस ओंकार चंद शर्मा के बीच कहासुनी के बाद आबकारी विभाग का प्रभार किसी अन्य एसीएस को दिए जाने की चर्चा तेज थी। इसके अलावा प्रधान सचिव अनुराधा ठाकुर से सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग का प्रभार लेकर प्रधान सचिव आरडी धीमान को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें