फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइडिया बताओ, लाखों ले जाओ और निवेश में सहयोग पाओ

Wed, 07 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप युवा हैं और जनहित से जुड़े नए उत्पादों की खोज में जुटे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। आईआईटी मंडी में 14 से 15 सितंबर तक चलने वाले हिमालयन स्टार्टअप ट्रैक इवेंट के लिए आवेदन करें।

विज्ञापन


यदि आपका आइडिया जबरदस्त है तो आपको न केवल लाखों की आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि उत्पादन के लिए बड़े निवेशकों की मदद भी प्राप्त होगी। 
आईआईटी मंडी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर कैटलिस्ट ने हिमालयन स्टार्टअप ट्रैक 2019 की तिथि तय कर दी है।

14 से 15 सितंबर तक यह मेगा इवेंट चलेगा। इसमें देश के 30 विशेषज्ञ वैज्ञानिक और 50 स्टार्टअप (शोध वाली नई निजी इकाइयां) हिस्सा लेंगे। स्टार्टअप, इनोवेटर और उम्मीदवार उद्यमी इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

इनकी छंटनी के बाद पचास स्टार्टअप की लिस्ट तैयार होगी। आयोजन का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप ईको सिस्टम के भागीदारों को एक मंच पर लाना और भावी उद्यमियों के नए शोधों और आइडिया की मदद करके बड़े निवेशकों का उनकी ओर ध्यान आकर्षित करवाना है।

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

दो सालों में जारी हुआ है एक करोड़ अनुदान

आईआईटी मंडी कैटलिस्ट के कैंपस के अंदर आवासीय प्रोग्राम के लिए चुने गए स्टार्टअप को 16.5 लाख का का अनुदान और निवेश प्राप्त होगा। आईआईटी मंडी कैटलिस्ट का यह तीसरा आयोजन है। पिछले दो वर्षों में 30 से अधिक स्टार्टअप को कुल 1 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान और निवेश का लाभ दिया है। इनमें 16 हिमाचल के हैं और चार स्टार्टअप व्यावसायिक चरण में पहुंच गए हैं। ये स्टार्टअप 60 से अधिक रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर पैदा करने में कामयाब रहे हैं। 

स्टार्टअप टीमों और विशेषज्ञों के बीच होंगी वार्ताएं
आईआईटी मंडी कैटलिस्ट की शिक्षा प्रभारी डॉ. पूरण सिंह ने कहा कि एचएसटी 2019 में प्रौद्योगिकी/व्यवसाय पर जाने-माने वक्ताओं की कई वार्ताएं होंगी। साथ ही, पैनल डिस्कशन, व्यक्तिगत संवाद और स्टार्टअप टीमों और विशेषज्ञों के बीच स्पीड डेटिंग भी होगा। 

इन क्षेत्रों के नए आइडिया होंगे शामिल
अक्षय ऊर्जा, सब का विकास, स्वास्थ्य सेवा, सड़क, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के आइडिया शामिल होंगे। आईआईटी मंडी की वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते हैं।

यहां करें ऑनलाइन आवेदन
www. iitmandi.ac.in/catalyst/hst2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें