आईआईटी मंडी कैटलिस्ट के कैंपस के अंदर आवासीय प्रोग्राम के लिए चुने गए स्टार्टअप को 16.5 लाख का का अनुदान और निवेश प्राप्त होगा। आईआईटी मंडी कैटलिस्ट का यह तीसरा आयोजन है। पिछले दो वर्षों में 30 से अधिक स्टार्टअप को कुल 1 करोड़ रुपये से अधिक के अनुदान और निवेश का लाभ दिया है। इनमें 16 हिमाचल के हैं और चार स्टार्टअप व्यावसायिक चरण में पहुंच गए हैं। ये स्टार्टअप 60 से अधिक रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर पैदा करने में कामयाब रहे हैं।
स्टार्टअप टीमों और विशेषज्ञों के बीच होंगी वार्ताएं
आईआईटी मंडी कैटलिस्ट की शिक्षा प्रभारी डॉ. पूरण सिंह ने कहा कि एचएसटी 2019 में प्रौद्योगिकी/व्यवसाय पर जाने-माने वक्ताओं की कई वार्ताएं होंगी। साथ ही, पैनल डिस्कशन, व्यक्तिगत संवाद और स्टार्टअप टीमों और विशेषज्ञों के बीच स्पीड डेटिंग भी होगा।
इन क्षेत्रों के नए आइडिया होंगे शामिल
अक्षय ऊर्जा, सब का विकास, स्वास्थ्य सेवा, सड़क, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के आइडिया शामिल होंगे। आईआईटी मंडी की वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते हैं।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन
www. iitmandi.ac.in/catalyst/hst2019