फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मछलियां पकड़ने गया युवक गोबिंदसागर झील में डूबा

Thu, 14 May 2020 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मछलियां पकड़ने गोबिंदसागर झील में गया हिमाचल के बिलासपुर जिले की पपलोआ पंचायत के गाह गांव का एक युवक झील में डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार विकास खंड झंडूता के गांव गाह का राजकुमार (31) पुत्र अमर सिंह बुधवार शाम को गोबिंदसागर झील में मछलियां पकड़ने के लिए जाल लगाने गया था। जाल लगाने के बाद शाम को करीब साढ़े छह बजे किश्ती से वापस घर आ रहा था।

विज्ञापन


झील के बीच ही उसे मोटरबोट मिल गई। उसने मोटरबोट में बैठे व्यक्ति से उसे भी साथ लेने को कहा। इस पर वह मान गया और उसे बुला लिया। युवक किश्ती से उतरकर मोटरबोट के ऊपरी किनारे पर बैठ गया। मोटरबोट का इंजन चालू करते ही अनियंत्रित होकर युवक झील के गहरे पानी में गिर गया। मोटरबोट पर बैठे व्यक्ति ने उसे पानी से निकालने की कोशिश की, लेकिन राजकुमार पानी की गहराई में चला गया। 

मोटरबोट मालिक ने कहा कि युवक की सहायता के लिए उसने शोर मचाकर अन्य मछुआरों को भी बुलाया, लेकिन युवक कहीं नहीं मिला। घटना की जानकारी तलाई पुलिस को दी गई। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से राजकुमार को झील में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन राजकुमार का कोई पता नहीं चला है। उधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि तलाई पुलिस को गोबिंदसागर झील में एक मछुआरे के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस टीम स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें