शहर के एक पेट्रोल पंप पर कोरोना वारियर्स के लिए विशेष छूट दी गई है। इसमें कोरोना वारियर्स को वाहन में पेट्रोल भरवाने पर एक रुपये प्रति लीटर छूट मिलेगी। मंडी-पठानकोट हाईवे पर ढेलू के नजदीक इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप की ओर से कोरोना वॉरियर्स को यह छूट देना सुनिश्चित किया है।
वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम में अहम दायित्व निभा रहे अस्पताल के चिकित्सकों सहित नगर परिषद, पुलिस व दमकल विभाग के वाहनों को भी इस पेट्रोल पंप पर विशेष छूट देकर उनके मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। इससे एक बार फिर वैश्विक महामारी की इस जंग में 24 घंटे सेवाएं दे रहे कोरोना वॉरियर्स के हौसले बुलंद हुए हैं।
ढेलू स्थित विजय फिलिंग स्टेशन के प्रबंध निदेशक विजय सोनी ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स का मनोबल बढ़ाने को ही उन्होंने अपने पेट्रोल पंप में एक रुपये प्रति लीटर की छूट सुनिश्चित की है। बिना मास्क आने वालों को डीजल और पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।