फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हिमाचल युवा कांग्रेस ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से नवाजा

Mon, 20 Nov 2023 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल युवा कांग्रेस ने बेहतर काम करने वालों को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से नवाजा। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में किया गया। 
विज्ञापन
महिला अचीवर्स को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 106वीं जयंती पर हिमाचल युवा कांग्रेस ने बेहतर काम करने वालों को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से नवाजा। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में किया गया। इसमें प्रदेश की महिला अचीवर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों खेल, शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा, मॉडलिंग, कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं व कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान मिस हिमाचल हितिका बाली, बेहसाहरा पशुओं की सुरक्षा व देखभाल के लिए 12 वर्ष से कार्य कर रहीं रेणु लूथरा सहित ऋचा शर्मा, राष्ट्रीय खिलाडी श्रुतिका नेगी, राष्ट्रीय स्वयंसेविका विदिशा वर्मा, हिमानी कौशल और कोरोना के समय अभूतपूर्व कार्य करने वाले कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन युवा कांग्रेस के महिलाओं को सशक्त और राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ने के कार्यक्रम ‘शक्ति सुपर शी’ के तहत किया गया।

युवा कांग्रेस की प्रदेश महिला पदाधिकारी शाक्षी शर्मा, कृतिका शर्मा, रक्षा जोक्टा, पूनम चोपड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश प्रभारी योगेश हांडा और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर की अगुवाई में किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस से बलविंदर कंवर, संदीप, तरुण ब्राक्टा, रविंद्र ठाकुर, छेरिंग नेग और बृज भूषण सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें