फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल युकां के 16 लाख सदस्य बनने का दावा, वोट दे पाए सिर्फ 1.16 लाख

Sun, 01 Nov 2020 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
युवा कांग्रेस
विज्ञापन

हिमाचल युवा कांग्रेस (युकां) के 16 लाख सदस्य बनने के बाद वोटर सिर्फ 1.16 लाख ही बन पाए। युकां के लाखों सदस्य बनने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने ही सवाल उठा दिए थे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला के शिमला दौरे पर युकां सदस्यता को लेकर मुखर होकर कहना शुरू कर दिया था कि जब 16 लाख सदस्य बने हैं तो फिर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को ये वोट क्यों नहीं मिले।

विज्ञापन


शुक्ला के दिल्ली जाते ही हाईकमान हरकत में आया और प्रदेश युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान जांच की जद में आ गया। इसके बाद अखिल भारतीय युवा कांग्रेस से प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्यों की वैरिफिकेशन कर प्रभारी जगदेव गागा और प्रदेश चुनाव अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया। हालांकि, सदस्यता अभियान के बाद प्रभारी जगदेव गागा ने भी ऑनलाइन 16 लाख सदस्य बनने का दावा किया था।

हाईकमान के फरमान के बाद युकां सदस्यों की सही संख्या की जांच पड़ताल की गई तो कुल 1.16 लाख सदस्य ही वोट दे पाए। युवा कांग्रेस के सदस्यों की संख्या डेढ़ लाख भी पार नहीं कर पाई। पहली बार युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत ऑनलाइन सदस्य बनाए गए थे। हमीरपुर में तो भाजपा नेता का बेटा भी युकां सदस्य बना दिया गया और अब इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। प्रदेश युकां के चुनाव अधिकारी मुशर्रफ अली कहते हैं कि हाईकमान के निर्देश पर जब प्रदेश युकां के सदस्यों की संख्या की जांच की गई तो सिर्फ 1.16 लाख वोटर ही सही पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें