फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: खेत में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Mon, 08 Jun 2026 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)।

सार

 ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक होटल के सामने खेत में युवक का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक होटल के सामने खेत में युवक का शव बरामद हुआ। खेत में शव होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गगरेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की सुपुर्दगी में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक साहिल धीमान (26) कांगड़ा के बनखंडी का रहने वाला था।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक युवक नशे का आदी था। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हो सकती है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी गगरेट अनिल पटियाल ने बताया कि युवक का शव खेत से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें