केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के फाइनल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के फाइनल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का अलग-अलग वर्गों में गोल्ड हिमाचल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात व दिल्ली के छात्र-छात्राओं ने जीता।
तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित पुरस्कार समारोह केंद्रीय मंत्री ने योग क्रियाओं में स्कूली बच्चों की तैयारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए देशभर के बच्चों को मंत्रालय के माध्यम से बधाई भेजी जाएगी।
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में 21 राज्यों के 352 छात्रों ने भाग लिया। योग ओलंपियाड खत्म होने के बाद स्मृति ईरानी कर्नाटक के विशेष स्कूल के बच्चों को गले लगा लिया। सबसे छोटे बच्चे को गोद में उठाकर उसके गालों को सहलाते हुए उसकी आंखों को साफ किया। उन्होंने विशेष बच्चों से उनकी दिक्कतों को भी जाना।